फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employment fair on 14th, 497 people will get jobs

Kanpur News: रोजगार मेला 14 को, 497 लोगों को मिलेंगी नाैकरियां

Mon, 13 Oct 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on 14th, 497 people will get jobs
कानपुर। सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार के तहत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय व गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त बैनर तले 14 अक्तूबर को सुंदरनगर स्थित गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज परिसर में रोजगार मेला लगेगा। यहां 497 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा, बीटेक उत्तीर्ण एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह कंपनियां 10,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन पर कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बंगलूरू, अहमदाबाद आदि के लिए भर्तियां करेंगी।
विज्ञापन


रोजगार मेले में पीएनबी मैटलाइफ (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस), एएस वर्ड ग्रुप, श्रीराम फाइनेंस ग्रुप, यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मदरसन मेट ऑटोमोटिव लिमिटेड, करियर ब्रिज स्किल सॉल्यूशन, टाटा विस्ट्रॉन प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पंकज इंटरप्राइजेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर होंगीं भर्ती
डिस्ट्रीब्यूटर मैनेजर, चीफ इन्वेस्टमेंट मैनेजर, लाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजर, एमटीएस कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटिंग-बिलिंग एग्जीक्यूटिव, एमआर फॉर्मा सेल्स ऑफिसर, मैनेजर, बिजनेस एसोसिएट, ऑफिस असिस्टेंट, टेलीकॉलर, लाइन ऑपरेटर, एसोसिएट ऑपरेटर, प्रोडक्शन ऑपरेटर, टेक्निकल ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्यूआर कोड स्कैन करके मेले में भाग लें
सहायक निदेशक उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम (rojgaarsangam.up.nic.in) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं जिन अभ्यर्थियों का संगम पोर्टल पर पंजीयन नहीं है वह मेले में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सेवायोजन विभाग ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed