फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employment department will have to give information about jobs available

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व मिलने वाली नौकरियों की जानकारी अब सेवायोजन पोर्टल पर देनी होगी

Wed, 23 Oct 2019 05:36 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Employment department will have to give information about jobs available
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें मिलने वाली नौकरियों की जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर बतानी होगी। इसके लिए निजी मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलावा सभी सरकारी व निजी डिग्री कॉलेजों को कुल सचिव के माध्यम से निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्नातक या परास्नातक छात्रों को विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है। कानपुर में सेवायोजन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि युवाओं को ज्यादा ये ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग के पोर्टल पर नियोजक का पंजीकरण शुरू करा दिया गया है। उन्हें उनके संस्थान या कंपनी में निकलने वाली नौकरियों की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। इसके अलावा युवाओं को निजी मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग संस्थान के प्लेसमेंट सेल या एजेंसी के माध्यम से युवाओं को मिलने वाली नौकरियों की जानकारी भी विभाग में उपलब्ध करानी होगी।

यह जानकारी इसलिए जुटाई जा रही है ताकि प्रदेश में युवाओं को निजी संस्थाओं से मिलने वाली नौकरियों की संख्या आदि का डाटा मिल सके। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महराज विवि के कुल सचिव से दो दिन पहले भेंट की थी। उनसे विवि से संबद्घ सभी कॉलजों के छात्रों के विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक के छात्रों के पंजीकरण के लिए विभाग की टीमें लगाई गई हैं। निजी मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी उनके यहां पर होने वाले प्लेसमेंट संबंधी जानकारी विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

31 को लगेगा रोजगार मेला
कानपुर में विधानसभा उप चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद रोजगार मेले का आयोजन शुरू किया जाएगा। 31 अक्तूबर को मेला लगाने की तैयारी की गई है। 700-800 अभ्यर्थियों के लिए मेला लगाया जाएगा। जल्द ही कंपनियों के आने की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed