फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employment and training opportunities for persons with disabilities

Kanpur News: दिव्यांगजनों के लिए रोजगार व प्रशिक्षण का अवसर

Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Employment and training opportunities for persons with disabilities
इटावा। जिले में जो भी दिव्यांगजन रोजगार व प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वह अपने रिज्यूम जिला दिव्यांगजन कार्यालय या फिर व्हाट्सअप नंबर 7505198136 पर भेज सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि रिज्यूम में नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, दिव्यांगता का प्रकार, दिव्यांगता प्रतिशत, उम्र और शैक्षिक योग्यता का विवरण स्पष्ट रूप से भरना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की ओर से भेजे गए रिज्यूम का विश्लेषण कर उनकी योग्यता के अनुसार जिला उद्योग केंद्र और सेवायोजन कार्यालय विभिन्न उद्यमियों से संपर्क करेंगे। यदि किसी कंपनी को किसी विशेष स्किल वाले दिव्यांग की आवश्यकता होगी तो उसे रोजगार मेले में आमंत्रित किया जाएगा। दिव्यांगजन को उनकी योग्यता के अनुरूप नियुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत सभी प्रशिक्षण कोर्स में दिव्यांगजनों के लिए पांच प्रतिशत सीट आरक्षित होती है। इच्छुक दिव्यांगजन इन केंद्रों पर पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed