फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Emphasis on the strength of booth committees to win panchayat elections

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव जीतने को बूथ कमेटियों की मजबूती पर जोर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 28 Sep 2020 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Sep 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the strength of booth committees to win panchayat elections
फर्रुखाबाद दौरे पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंडल प्रवास के दौरान रविवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में बैठक की। सलेमपुर व नवाबगंज में बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


अमृतपुर में स्थित ब्रजनाथ सिंह मेमोरियल एजूकेशन सेंटर में मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता पार्टी को शीर्ष पर ले जाता है। आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। इसे जीतने को बूथ कमेटियां और मजबूत करनी होंगी। पंचायत से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा एवं बसपा की विचारधारा परिवारवाद एवं वंशवाद से प्रेरित है। राष्ट्र विरोधी शक्तियां बार-बार देश की जनता को भ्रमित करती हैं। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कार्यकर्ता को सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सेक्टर संयोजक एवं प्रभारी प्रतिमाह दो बैठकें करें। संचालन नीरज अवस्थी ने किया। हिमांशु गुप्ता व भास्कर दत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।

मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अनुराग सिंह, विजय सोमवंशी, विवेक सिंह, अनिल अवस्थी, शांति स्वरूप मिश्रा,राजकुमार पांडेय, कन्हैया शुक्ला,रामतीर्थ कुशवाहा, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सलेमपुर मंडल की बैठक जमापुर मोड़ स्थित मैरिज लॉन में मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी अशोक कटियार, पवन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed