फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Emancipation issue of Elgin Mills property in kanpur

35 परिवारों ने छोड़ा काकोमी बंगला, 3 दिन में एल्गिन मिल की संपत्तियों को खाली करने का आदेश

Sun, 25 Nov 2018 01:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Emancipation issue of Elgin Mills property in kanpur
फाइल फोटो
कानपुर में एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने एल्गिन मिल की संपत्तियों को खाली करने के लिए अवैध कब्जेदारों को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद फोर्स की मदद से अवैध कब्जेदार बेदखल किए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रशासन को पांच दिसंबर तक का समय दिया है। सभी 14 परिसरों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को लिक्विडेटर की तरफ से पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। एसीएम 1 राजपति वर्मा, एसीएम 4 रिजवाना शाहिद और एसीएम 5 प्रेम नारायण सिंह अपने क्षेत्र में आ रही परिसंपत्तियों के अवैध कब्जेदारों से मिलकर परिसर खाली करने की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन


तहसील की टीमें इन परिसरों में रहने वाले अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर रहे हैं। 27 नवंबर तक परिसर खाली न करने पर फोर्स की मदद से अवैध कब्जेदारों को निकाला जाएगा। इसलिए सभी अवैध कब्जेदार समय सीमा में अपनी इच्छा से परिसर खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Emancipation issue of Elgin Mills property in kanpur
फाइल फोटो
ये परिसर कराए जाने हैं खाली
- काकोमी बंगला बंसती नगर जूही-36431 वर्ग मीटर
- मिड डे पार्वती बांगला रोड-5110 वर्ग मीटर
- द रेस्ट तिलक नगर-2110 वर्ग मीटर
- मैक्सवेल सेटलमेंट-9075 वर्ग मीटर
- मूरोक सिविल लाइंस-6998 वर्ग मीटर
- एल्गिन नंबर वन पार्वती बांगला रोड-130080 वर्ग मीटर
- एल्गिन गेस्ट हाउस पार्वती बांगला रोड-5545 वर्ग मीटर
- आशियाना नवाबगंज रोड-2961 वर्ग मीटर
- कैनिल वर्थ नवाबगंज रोड-3833 वर्ग मीटर
- इन्वर्नेस खलासी लाइन-3751 वर्ग मीटर
- विध्यांचल खलासी लाइन-3751 वर्ग मीटर
- एल्गिन मिल दो कोपरगंज-93765 वर्ग मीटर
- एवर्सली खलासी लाइन-2155 वर्ग मीटर
- डेल खलासी लाइन-3131 वर्ग मीटर

Emancipation issue of Elgin Mills property in kanpur
फाइल फोटो

35 परिवारों ने छोड़ा काकोमी बंगला, अन्य का सर्वे जारी
एल्गिन मिल और कानपुर टेक्सटाइल की संपत्तियों को अवैध कब्जेदार खाली करने लगे हैं। कानपुर टेक्सटाइल का जूही स्थित काकोमी बंगला 35 परिवारों ने छोड़ दिया। यहां 70 अवैध कब्जेदार सर्वे में मिले थे। एसीएम 1 राजपति वर्मा ने बताया कि काकोमी बंगले से 35 अवैध कब्जेदार खड़खड़ा, रिक्शा में अपना सामान भरकर जा चुके हैं। यहां ज्यादातर कबाड़ बीनने और अन्य छोटे-मोटे काम करने वाले लोग थे। एक चाय और पंचर की दुकान है। इनसे भी अपना सामान बटोरने को कहा गया है। 

नायब तहसीलदार अमर सिंह ने बताया कि कोपरगंज स्थित शुगर मिल कंपाउंड में मिल पहले ही बंद हो चुकी है। यहां पर 53 परिवार कब्जेदार मिले। कोपरगंज में बंगला कंपाउंड खाली मिला। कानूनगो धीरज त्रिपाठी ने बताया कि एल्गिन मिल-एक पार्वती बांगला रोड में दाएं तरफ 102 आवास, 32 सर्वेंट क्वार्टर, लोअर कपाउंड में 14 मकान बने हैं। एल्गिन मिल के पीछे 13 क्वार्टर हैं। गंगा से एल्गिन मिल तक 66 झोपड़ियां भी हैं।

इनमें अवैध कब्जेदारों को चिह्नित करने के लिए रविवार को भी सर्वे किया जाएगा। इस परिसर में ज्यादातर वह लोग मिले जो पहले एल्गिन मिल में ही काम करते थे। इन लोगों की कुछ राशि बकाया भी है। तब एल्गिन मिल में अवैध रूप से बसे लोगों का ब्योरा आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed