फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elevated track will be constructed from Delhi to Varanasi

दिल्ली से वाराणसी तक बनेगा एलिवेटेड ट्रैक, 320 किमी तक की रफ्तार से दौड़ सकेंगी ट्रेनें

Fri, 11 Dec 2020 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुहेल खान, अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 04:30 AM IST
सार

  • 13 दिसंबर से हेलिकॉप्टर से शुरू होगा लिडार सर्वे

विज्ञापन
Elevated track will be constructed from Delhi to Varanasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने के लिए अलग से एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक पर कुछ जगह अंडरग्राउंड रेलवे लाइन भी होगी। इस ट्रैक पर अधिकतम 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसके लिए 13 दिसंबर से हेलिकॉप्टर से लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लिडार) सर्वे शुरू किया जाएगा। इस तकनीक से 800 किमी. का सर्वे 12 हफ्तों में पूरा हो जाएगा, जबकि इसी तरह के मानवीय सर्वेक्षण में एक साल तक लग जाता है।

विज्ञापन



विज्ञापन



कानपुर-लखनऊ मार्ग भी शामिल होंगे
यह ट्रैक इस हिसाब से बनाया जाएगा कि न सिर्फ कानपुर बल्कि लखनऊ को भी इससे जोड़ा जा सके। इसके लिए कुछ स्टेशन भी बनेंगे। यह बेहद प्रारंभिक प्रक्रिया है। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी। स्वीकृति के बाद डीपीआर बनेगी और टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह काम रेलवे मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) से करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद सटीक सर्वे करता है लिडार
लिडार तकनीक मूलत: लेजर लाइटों और सेंसर पर आधारित होती है। इस तकनीक का इस्तेमाल पहले मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सर्वेक्षण में किया जा चुका है। इसका सर्वेक्षण डाटा बेहद सटीक होता है। हेलिकॉप्टर में अत्याधुनिक हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगते हैं। लेजर डाटा, जीपीएस डाटा, फ्लाइट पैरामीटर और वास्तविक तस्वीरों से मिली जानकारी के आधार पर काम किया जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने 13 दिसंबर से हवाई सर्वेक्षण कराने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली से वाराणसी तक घनी आबादी होने, खेत, नदियां होने की वजह से हवाई सर्वेक्षण सटीक और आसान है।
- सुषमा गौड़, पीआरओ, एनएचएसआरसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed