{"_id":"68bdea3d46d670ae58016fb6","slug":"elevated-road-can-be-constructed-by-demolishing-some-buildings-near-jhakarkati-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1257475-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झकरकटी के पास कुछ भवनों को तोड़कर निकाली जा सकती एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झकरकटी के पास कुछ भवनों को तोड़कर निकाली जा सकती एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
जीटी रोड जरीब चाैकी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। रामादेवी से गोल चाैराहे तक प्रस्ताव एलिवेटेड रोड की अंतिम अड़चनें दूर करने के लिए आठ सितंबर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की टीम दिल्ली से आएगी। टीम निरीक्षण के अलावा अफसरों के साथ विचार-विमर्श करेगी।
टीम की रिपोर्ट के बाद मंत्रालय डीपीआर स्वीकृत करेगा। बताया जा रहा है कि झकरकटी के पास एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए जगह कम पड़ रही है ऐसे में आसपास के भवनों को तोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है।
एनएच पीडब्ल्यूडी ने रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड पर 10.20 किलोमीटर लंबी चार लेन की एलिवेटेड रोड बनवाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई है। निर्माण की अनुमानित लागत 1500 करोड़ रुपये है। हैदराबाद की कंसलटेंट कंपनी हेक्सा की तरफ से तैयार रिपोर्ट शासन की सहमति के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
उच्च अधिकरियों की बैठक में विचार-विमर्श के बाद सुझावों के आधार पर डीपीआर में सुधार किए गए। फिर भी एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए झकरकटी में जगह की कमी सहित इसके एलाइनमेंट में कई भवन आ रहे हैं जिन्हें तोड़ना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -- --
एलिवेटेड रोड निर्माण में झकरकटी में जगह की कमी सहित कुछ भवन आड़े आ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों की टीम यहां आ रही है। टीम की रिपोर्ट के बाद डीपीआर को स्वीकृति मिलेगी। -प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी