Kanpur: नगर-देहात के औद्योगिक क्षेत्रों में 30.51 करोड़ से बिजली के काम, दक्षिणांचल का बिजनेस प्लान टू मंजूर
Kanpur News: कानपुर नगर और देहात के औद्योगिक क्षेत्रों में 30.51 करोड़ से बिजली के विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत भीमसेन, भौंती, किसाननगर, उत्तरीपुरा में सब स्टेशन बनाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से कानपुर नगर और कानपुर देहात के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सिस्टम का उच्चीकरण किया जा रहा है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्रों में 30.51 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। बिजनेस प्लान टू 2024-25 के अंतर्गत चार दिन पहले उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से मंजूरी मिल गई है।
इसमें भीमसेन, भौंती, किसाननगर, उत्तरीपुरा में नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे।इसके साथ ही 33 व 11 केवी लाइन, रिंग मेन यूनिट लगेगी, जबकि ओवरलोड फीडरों का भार कम किया जाएगा। यूपीपीसीएल के बीओजी में प्रस्तुत किया गया। कमेटी में शामिल अधिकारियों ने प्लान को मंजूर कर कर लिया है। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन की क्षमता में वृद्धि शुरू हो गई है।
प्लान में इस तरह के होंगे कार्य
- औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई के लिए रिंग मेन यूनिट लगाए जा रहे।
- रिंग मेन यूनिट से फॉल्ट के होने पर दूसरे फीडर को जोड़कर सप्लाई जारी रह सकेगी।
- रूरा और चौबेपुर के गड़ेहवा सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
- कई क्षेत्रों में 33 और 11 केवी की नई लाइनें डाली जाएगीं।
कानपुर और कानपुर देहात के औद्योगिक और कुछ आवासीय क्षेत्रों में बेहतर बिजली सप्लाई देने की तैयारी है। यहां पर बिजनेस प्लान टू के अंतर्गत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से कार्य होंगे। -एके सिंह, जोनल मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड