फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity supply of six thousand houses was disrupted for three hours in Rura

Kanpur News: रूरा में तीन घंटे गुल रही छह हजार घरों की बिजली

Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of six thousand houses was disrupted for three hours in Rura
उपकेंद्र में वीसीबी की मरम्मत करते बिजली कर्मी। - फोटो : संवाद
रूरा। उपकेंद्र की वीसीबी में सोमवार को रिले लगाई गई। इस दौरान करीब तीन घंटे छह हजार घरों की बिजली गुल रही। उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि अब छोटा फाल्ट होने पर भी वीसीबी ब्रेक डाउन होगी तो उपकेंद्र के बिजली उपकरण फुंकने की गुंजाइश नहीं होगी।
विज्ञापन

वीसीबी की रिले खराब होने से फाल्ट पर लाइन ब्रेक डाउन नहीं होती थी। फीडर ऑन रहता था। जबकि किसी न किसी क्षेत्र की बिजली गुल रहती थी। जब लाइनमैन या फिर उपभोक्ता फॉल्ट की जानकारी देते तब बिजली कर्मियों को पता चल पा रहा था। इधर तार टूटकर गिरने की घटना पर करंट दौड़ने से हादसे का खतरा बना था। जबकि उपकेंद्र में उपकरण व अन्य वितरण ट्रांसफार्मर फुंकने का खतरा बना था। इसको लेकर रिले दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को कानपुर से आए बिजली कर्मियों की टीम ने दोपहर ढाई बजे से लेकर साढे पांच बजे तक वैक्युम सर्किट ब्रेकर में रिले लगाई। वहीं अन्य खामियों को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान तीन घंटे नगर के छह हजार घरों की बिजली गुल रही। साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लोगों का आरोप है कि उपकेंद्र में मरम्मतीकरण की पूर्व सूचना नहीं दी गई। बिना पूर्व सूचना दिए रिले बदलने का काम कराया गया। इससे पेयजल की किल्लत भी हुई। इन्वर्टर का बैकअप भी नहीं बचाया जा सका। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि उपकेंद्र में रिले दुरुस्त कराई है। इससे लाइन फॉल्ट होने पर फीडर ब्रेक डाउन हो जाएगा। इससे दुर्घटना से बचाव होगा। मरम्मत कार्य रोस्टिंग अवधि में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed