फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity supply in installments after repair of two feeders

दो फीडरों की मरम्मत के बाद किस्तों में विद्युत आपूर्ति

Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in installments after repair of two feeders
झींझक। मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से पांच फीडरों की मरम्मत कार्य शुरू किया गया। विद्युत कर्मी सिर्फ दो फीडरों के आंशिक नुकसान की खामियां ही दुरुस्त कर सके। इससे 150 गांवों की बिजली सप्लाई 24 घंटे बाद किस्तों में शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मंगलपुर, डिलवल, सिकहिला, सदना ग्रामीण व सदना नलकूप फीडरों से मंगलपुर, जरहुली, परहुली, सिकहिला, वरी, उडनवापुर, लाडपुर, सदना, रतीपुरवा सहित 150 गांवों व नलकूपों को सप्लाई दी जाती है। बुधवार को मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से डिलवल, मंगलपुर व सिकहिला फीडरों की मशीन व केबल जल गए थे। जिसके कारण सुबह 10:58 पर सप्लाई ठप हो गई थी। जबकि संदना ग्रामीण व संदना नलकूप की मशीन व केबलों को आंशिक नुकसान हुआ था। दमकल के आग बुझाने के बाद रात भर मरम्मत कार्य चला। गुरुवार की सुबह 10:20 बजे संदना ग्रामीण व संदना नलकूप फीडर के आंशिक नुकसान की मरम्मत की गई। जिसके बाद डेढ़ सौ गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जेई सचिन यादव ने बताया कि आग से तीन फीडरों की मशीनें व केबल जल गए हैं। संदना ग्रामीण व संदना नलकूप फीडरों की मशीनों की केबल मामूली जली थी। जिनकी मरम्मत के बाद 150 गांवों की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। ओवरलोडिंग से बचने के लिए गांवों को तीन हिस्सों में आठ-आठ घंटे सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फीडरों की मरम्मत के लिए बाहर से आएगी टीम
- बुधवार को सिकहिला, मंगलपुर व डिलवल फीडरों में आग लगने से सभी मशीन व केबल जलक गए। आग बुझने के बाद विद्युत कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जेई ने बताया कि तीनों फीडरों की मशीनों की मरम्मत के लिए बाहर से टीम बुलाई जाएगी। इस बाबत उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed