{"_id":"573e1a4d4f1c1bf857ac7824","slug":"electricity-poorly-urban-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बुरा हाल, शहरी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बुरा हाल, शहरी बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 20 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में बिजली व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आई है। शहरियों को न दिन में बिजली मिल रही है और न ही रात में। कम वोल्टेज से साउथ सिटी में कई लोगों के स्टेबिलाइजर भी फुंक गए।
गर्मी में कूलर, एसी और फ्रिज काम न करने से पब्लिक बेहाल है। नौबस्ता में 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) गुरुवार दोपहर 2:30 बजे बन गया लेकिन वोल्टेज की समस्या अभी बरकरार है। मेहरबान सिंह पुरवा के 132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़े साउथ सिटी के गुजैनी, दबौली, विश्व बैंक बर्रा, दबौली, गोविंद नगर, तात्या टोपे नगर, बिनगवां के सीवेज पंपिंग स्टेशन सबस्टेशन में लो वोल्टेज की समस्या बनी है।
सर्वोदय नगर में दो दिन से नहीं आया पानी
कानपुर (ब्यूरो)। सर्वोदय नगर में लीकेज की वजह से दूसरे दिन गुरुवार को भी नलों से पानी नहीं आया। हजारों लोग सबमर्सिबल, हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरने के लिए मजबूर रहे। सर्वोदय नगर बस्ती निवासी प्रेमा देवी, सुशीला, एमपी मिल का हाता निवासी मुन्ना ने बताया कि नल न आने की वजह से दो दिन से सुबह जल्दी उठकर पानी भरना पड़ता है। देर से पहुंचने पर हैंडपंप पर लाइन लगी मिलती है। जलकल विभाग के अफसरों से शिकायत की तो बताया कि लीकेज ठीक किया जा रहा है। 20 तारीख से पानी मिलेगा।
विज्ञापन
यहां लोगों को हुई दिक्कतें ः कोयला नगर, गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर, जाजमऊ अशरफाबाद, शास्त्री नगर में दो घंटे बिजली गुल रही। देहली सुजानपुर में पांच घंटे बिजली बंद रही। एफ ब्लाक किदवई नगर में केबिल बाक्स में खराबी होने से एक घंटे बिजली गुल रही। आईओसी फीडर दोपहर 3:30 बजे ओवरलोडिंग से ट्रिप हो गया। परमट समेत शहर भर में बिजली की समस्या से लोग परेशान रहे। साउथ में कूलर, फ्रिज, एसी लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल सके।
बिल्ली कूदने से सप्लाई प्रभावित ः परमट के आर पी एच सबस्टेशन के स्विच यार्ड में एक बिल्ली के कूदने से सप्लाई 15 मिनट के लिए ठप हो गई। इस दौरान परमट की बिजली 9.55 से 10.10 तक नहीं आई। केस्को अफसर के मुताबिक सभी अधिकारी आरपीएच सरसैय्या घाट और म्योर मिल सब स्टेशनों पर तैनात हैं। ग्रीन पार्क के चारो ओर चार गैंग ड्यूटी पर तैनात हैं। भार बढ़ने पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने पर 10 मिनट का व्यवधान हुआ था।
फतेहपुर ग्रिड से कम मिल रही बिजली ः कानपुर को फतेहपुर और भौंती से मिलने वाली बिजली भी कम वोल्टेज से मिल रही है। फतेहपुर ग्रिड से 220 केवी की जगह 212 केवी बिजली मिल रही है। भौंती और फतेहपुर ग्रिड मिलाकर सिस्टम कंट्रोल से वोल्टेज आठ हजार वोल्ट कम मिल रहा है। फिलहाल नौबस्ता से जुड़े दक्षिण शहर के 14 सबस्टेशनों में वोल्टेज में दो दिनों की अपेक्षा गुरुवार रात साढ़े आठ बजे कुछ सुधार हुआ है लेकिन दिन भर बिजली आती जाती रही।