फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity of three thousand houses was falling for four and a half hours

साढ़े चार घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली

Wed, 07 Jul 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity of three thousand houses was falling for four and a half hours
फोटो संख्या-06एकेबीपी-1 अकबरपुर उपकेंद्र में फीडर की जांच करते इंजीनियर। (संवाद)
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली
- उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, छत पर टहलकर गुजारा समय
- फीडर की रिले में गड़बड़ी से हुई दिक्कत, दूसरे फीडर से जोड़ी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। अकबरपुर उपकेंद्र के माती फीडर की रिले में गड़बड़ी से सोमवार रात में करीब तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। साढ़े बारह बजे अतिरिक्त फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तब लोगों को राहत हुई। मंगलवार को परीक्षण खंड के जेई टीम लेकर पहुंचे।
अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े अकबरपुर व माती फीडर से करीब सात हजार कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति होती है। पिछले दिनों ओवर लोड की दिक्कत को दूर करने के लिए माती फीडर को अलग से पांच एमवी ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया। सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक माती फीडर ब्रेक डाउन हो गया। बिजली गुल होने पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। इधर, लाइन में फाल्ट समझ कर बिजली कर्मी करीब तीन घंटे तक मेन लाइन की पेट्रोलिंग करते रहे। बाद में फीडर के रिले की गड़बड़ी को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

लोगों ने छत पर टहल कर समय बिताया। दस एमवी ट्रांसफार्मर के अतिरिक्त फीडर से जोड़कर देर रात 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। बारा परीक्षण खंड से मंगलवार सुबह रिले की गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए जेई रामकृत वर्मा टीम लेकर पहुंचे। उन्होंने एसडीओ वितरण सतीष चंद्र, जेई सत्यप्रकाश व टीजी-टू कुलवंत की मौजूदगी में रिले की गड़बड़ी की जांच की। जेई परीक्षण खंड ने बताया कि फाल्ट की वजह से रिले खराब हो गई। मरम्मत कराई जा रही है। फिलहाल वैकल्पिक तौर पर अतिरिक्त फीडर से माती फीडर के कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उपकेंद्र को मिल रहा लो वोल्टेज
कानपुर देहात। बारिश नहीं होने से अर्थिंग की समस्या है। ऐसे में लो वोल्टेज मिल रहा है। इसका असर उपकरणों पर पड़ रहा है। पंखा-कूलर बहुत धीरे धीरे चल रहे हैं। अकबरपुर उपकेंद्र के एसडीओ सतीष चंद्र ने बताया कि ग्रिड सबस्टेशन से 11 हजार वोल्ट करंट की आपूर्ति मिलनी चाहिए, जबकि इस समय साढ़े दस हजार वोल्ट करंट मिल रहा है। इस हिसाब से वितरण ट्रांसफार्मर से भी लो वोल्टेज बिजली आपूर्ति हो रही है। बारिश होने पर अर्थिंग मजबूत होगी। तभी लो वोल्टेज की दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed