फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity of 150 villages falling for eight hours

आठ घंटे गुल रही डेढ सौ गांवों की बिजली

Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 150 villages falling for eight hours
शिवली (कानपुर देहात)। बसौसी में रविवार सुबह एक मोर मेन लाइन से टकरा गया। इससे फाल्ट होने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। शिवली व शोभन उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ सौ गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पेयजल की किल्लत का भी लोगों को सामना करना पड़ा। फाल्ट ठीक कर गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

कानपुर के जवाहरपुरम स्थिति ग्रिड सबस्टेशन से शिवली व शोभन उपकेंद्र जुड़े हैं। रविवार की सुबह 10 दस बजे बसौसी में मेन लाइन से मोर टकरा गया। फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। पेट्रोलिंग की गई तो दोपहर में फाल्ट मिला। इस दौरान शिवली, रामपुर, ज्योति, बाघपुर, बैरी, राजपुर, मवैया, बसेन, प्रतापपुर, कैलई, केशरी निवादा समेत डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

लाइनमैनों की गैंग ने कई जगह उड़े मेन लाइन के जंफर दुरुस्त किए। इसके बाद शाम को छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के रमाकांत अग्निहोत्री, आशुतोष ओमर, अरुणोदय अग्निहोत्री, राजू शुक्ला, ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमेश दुबे, अंशू सिंह व राजा बाबू आदि ने बताया कि बिजली गुल रहने से गर्मी व उमस से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ मैथा प्रकाश सिंह ने बताया कि बसौसी गांव के पास जवाहरपुरम ग्रिड सबस्टेशन से आई 33 केवी लाइन से मोर टकरा गया था। फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही। शाम को छह बजे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed