फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electricity current in the field

दस बीघे में लगे कंटीले तार में फैला था करंट, कई ग्रामीणों की खतरे में पड़ सकती थी जान 

Tue, 18 Jun 2019 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
electricity current in the field
इन्हीं तारों में फैला था करंट - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के औंग में नलकूप की लाइन का तार टूटने से मंगलवार को दस बीघे के क्षेत्र में करंट फैल गया था। कई ग्रामीण करंट की चपेट में आ सकते थे। करीब सात घंटे बाद मामला शांत हो सका। अभयपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन


आंधी में टूटा तार छूने की वजह से खेत में लगे कटीले तार में करंट उतर आया। कटीले तार की चपेट में आने से तीन किशोर झुलस गए। एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक और तीसरा मामूली जख्मी है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दुर्गागंज उपकेंद्र में शव लेकर प्रदर्शन किया। एसडीओ ने मुआवाजे का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। 
विज्ञापन


 

औंग थाना क्षेत्र के दरियापुर बांगर गांव निवासी रमेश निषाद का बेटा पुष्पराज (14), गंगादीन का बेटा प्रदीप(15) व शंकर का बेटा राजकरन(14) सुबह तालाब से मछली पकड़कर घर लौट रहे थे। अभयपुर गांव में बड़े दुबे के नलकूप का बिजली का तार सोमवार को आंधी में टूट कर गिर गया था। अभयपुर गांव के बुदान के दस बीघे खेत है।

उसमें चारों तरफ मवेशियों से बचाने के लिए कंटीले तारों का जाल पूरे खेत में लगवाया गया है। खेत के ऊपर से ही बड़ा दुबे के नलकूप की लाइन गई है। आंधी पानी में तार टूटने के बाद गिरा था। उस समय बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। उसके बाद रात हो जाने के कारण कोई खेत नहीं गया।

 

सुबह ही तीनों लड़के हादसे की चपेट में आ गए। दूसरे लोग भी हादसे की चपेट में आ सकते थे। तीनों के साथ हादसे के बाद ग्रामीण खौफजदा दिखे। ग्रामीणों ने एसडीओ से तार जर्जर होने की शिकायत की। एसडीओ ने बताया कि तारों को जल्द ही बदलवाया जाएगा। झुलसे राजकरन के इलाज का आश्वासन दिया है।  

पुष्पराज परिवार का बड़ा बेटा था। उससे छोटा नितिन बहन ऊषा है। मां चंदावती और बाबा भैयालाल का हाल बेहाल दिखा। मां चंदावती ने बताया कि परेवा में मछली दरवाजे पर लगाने की रस्म है। इसी वजह से बेटे को मछली लाने भेजा था। पुष्पराज कक्षा सात में जूनियर विद्यालय औंग का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed