फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity corporation team attacked, lineman accused of stealing mobile

Kanpur News: बिजली निगम की टीम पर हमला, लाइनमैन का मोबाइल छीनने का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation team attacked, lineman accused of stealing mobile
ताखा। बिजली के बकाया बिल की वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम पर गुरुवार को नगला लक्षी गांव में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। लाइनमैन रबी का मोबाइल छीनने और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

तकनीशियन बालेश्वर दयाल के नेतृत्व में टीम नगला लक्षी गांव में कैंप लगाकर बकाया बिल जमा करने की अपील कर रही थी। टीम ने एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि तभी कुछ लोगों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब लाइनमैन रबी ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मोबाइल वापस मिल सका। बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे। उनके एक लाख से लेकर एक लाख तीस हजार रुपये तक के बिल बकाया हैं। बताया कि तीन लोगों खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता ने शिकायत की है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed