फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity consumption increased in april this year as compared to last year

बिजली की इत्ती खपत: अप्रैल में ही 657 मेगावाट बिजली खा गए कूलर-एसी, बढ़े लोड से हो रहीं समस्याएं और अघोषित कटौती

Wed, 27 Apr 2022 11:35 AM IST
kanpur Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:35 AM IST
सार

इस साल अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी लोगों को झुलसा रही है। ऐसे में घर-घर कूलर और एसी चल रहे हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ने से जहां ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। वहीं दनादन कटौती भी हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस अप्रैल में ही ज्यादा बिजली की खपत हो गई है।

विज्ञापन
Electricity consumption increased in april this year as compared to last year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में बिजली खपत भी ज्यादा है। इस साल अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले 100 मेगावाट से अधिक बिजली अभी खर्च हो गई है, जबकि महीना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं। अप्रैल 2021 में 548 तो अप्रैल 2022 में 657 मेगावाट बिजली खर्च हो चुकी है। औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली की मांग में अधिक अंतर नहीं है। इससे स्पष्ट है कि घरों में चलने वाले पंखे, कूलर, एसी जमकर बिजली खींच रहे हैं। 

विज्ञापन

लोड बढ़ने से ट्रिपिंग और फॉल्ट से अघोषित कटौती
आमतौर पर इतनी बिजली की मांग मई और जून की गर्मी में होती है। हालांकि केस्को मांग के मुुताबिक बिजली तो दे रहा है, लेकिन शहरी इलाकों के फीडर इस बढ़े लोड को झेल नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि ट्रिपिंग हो रही है और ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वोल्टेज कम ज्यादा की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रोजाना के फॉल्ट से बिजली आपूर्ति 24 घंटे के बजाय औसतन 22 घंटे हो रही है। जिन इलाकों में ज्यादा ओवरलोडिंग की समस्या है, वहां रोजाना तीन से चार घंटे बिजली जा रही है। उधर औद्योगिक क्षेत्रों में अप्रैल 2021 में जहां 75 मेगावाट बिजली खर्च हुई थी, तो अप्रैल 2022 में अब तक 83 मेगावाट बिजली खर्च हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को यहां ज्यादा रही समस्या
फॉल्ट की वजह से मंगलवार को कुछ इलाकों में बिजली ज्यादा देर तक गुल रही। साकेत नगर में बिजली छह घंटे तक नहीं आई। ओवरलोडिंग की वजह से यहां की एबीसी केबल लाइन ही जल गईं। इसे बदलने में समय लग गया। जाजमऊ के छबीलेपरवा सबस्टेशन से कैलाश नगर की बिजली सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गुल रही। शीतला बाजार में भी ओवरलोडिंग से हुए फॉल्ट से तीन घंटे बिजली नहीं आई। इसी तरह कल्याणपुर केशवपुरम, हैरिसगंज के शांति नगर, फूलबाग, गोविंद नगर में घंटों बिजली गुल रही।

महीना                    खपत                महीना                 खपत
जनवरी 2021     505 मेगावाट       जनवरी 2022        552 मेगावाट
फरवरी 2021      475 मेगावाट       फरवरी 2022        488 मेगावाट
मार्च 2021          510 मेगावाट       मार्च   2022         592 मेगावाट
अप्रैल 2021         548 मेगावाट      अप्रैल 2022          657 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed