फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity cable run with the help of pole, no attention paid to installing pole - A

Kanpur News: बल्ली के सहारे दौड़ाई बिजली केबल, पोल लगाने की सुध नहीं

Sun, 07 Sep 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity cable run with the help of pole, no attention paid to installing pole - A
सरवनखेड़ा। गजनेर के एक मोहल्ले में बिजली पोल लगाने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। बल्ली के सहारे केबल लगाकर बीस घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। सड़क पार गई केबल वाहनों की चपेट में आकर अक्सर टूट जाती है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
विज्ञापन

गजनेर-नबीपुर मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास करीब तीस वर्ष पहले आबादी बसी थी। बिजली निगम ने आवेदन पर कनेक्शन भी दे दिए। मगर बिजली पोल नहीं लगवाए। सड़क के दूसरी ओर से गुजरी बिजली लाइन से कनेक्शन भी दे दिए। मगर करीब 50 मीटर दूर से आई केबल छतों के ऊपर से गुजर कर बल्लियों से होकर घरों तक पहुंचीं हैं। घरों की छत से केबल गुजरने से खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष राजकुमारी के बरामदे में पड़ी टिनशेड के ऊपर से गुजरी केबल कटने से करंट आ गया था। गनीमत रही कि हादसा बच गया। प्रधान अनीशा बेगम के पति मो. फिरोज ने बताया कि पोल लगवाने की मांग कई बार की गई। मगर बिजली निगम के अफसर अनदेखी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
फोटो- 11 राकेश कुमार। संवाद

फोटो- 12 मो. अच्छन। संवाद
कई बार पोल लगवाने की लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई
करीब तीस वर्ष से परिवार के साथ रह रहे हैं। कई साल से बिजली कनेक्शन है। मगर मोहल्ले में पोल नहीं है। बल्ली पर ही केबल बांधकर लाई गई है। आंधी में केबल टूटने और करंट का खतरा रहता है। - मो. अच्छन।

.............
उपकेंद्र में कई बार शिकायत की गई। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बल्ली के सहारे की मोहल्ले में करीब बीस घरों की बिजली केबल जुड़ी है। सड़क की दूसरी ओर से आयी केबल वाहन निकलने से कई बार टूट चुकी है। - राकेश कुमार।
..................
बयान...
मेरे तैनाती के पूर्व का प्रकरण है। बल्ली पर केबल लाइन नहीं बनाई जानी चाहिए। जेई से रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- वीरेंद्र कुमार, एसडीओ जैनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed