फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electricity bill

सिकंदरा बिजली उपकेंद्र के एसएसओ को पीट अभिलेख फाड़े

Mon, 08 Feb 2021 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
electricity bill
सिकंदरा सबस्टेशन में मौजूद एसएसओ उमेश बाबू मिश्रा व बिखरे पड़े अभिलेख। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में रविवार रात फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए पहुंचे युवक ने बिजली का बिल मांगने पर एसएसओ को पीट दिया। उसने कार्यालय मे रखे रजिस्टर व अन्य कागजात फाड़ दिए। एसएसओ ने यूपी-112 को फोन किया तो वह बुलेट बाइक छोड़कर धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी थाने का टापटेन अपराधी गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र में पूर्व सैनिक उमेश बाबू मिश्रा बतौर एसएसओ (सबस्टेशन आपरेटर) तैनात हैं। रविवार की रात वह ड्यूटी पर थे। इसी बीच कस्बा के थाने के पास ही रहने वाला युवक बाइक लेकर पहुंचा। उसने खंभे से केबल में फाल्ट बताकर लाइनमैन को भेजने और शट डाउन देने की मांग की। एसएसओ ने बताया कि जेई ने बिल जमा होने पर ही फाल्ट की शिकायतें अटेंड करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बिल मांगा तो वह नाराज हो गया और अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

तत्काल लाइनमैन भेजकर केबल दुरुस्त कराने का दबाव बनाया। बिल लेकर आने पर जोर दिया तो उसने बुरी तरह से पीटा। साथ ही कार्यालय के रजिस्टर व अन्य दस्तावेज फाड़ कर फेंक दिए। उपकेंद्र में अन्य कर्मी शोर सुनकर पहुंचे। इसी बीच उसने पुलिस को फोन किया तो वह धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि उपकेंद्र के एसएसओ से मारपीट की जानकारी मिली है। आरोपी थाने का टापटेन अपराधी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed