{"_id":"655a60525d77d7d9a80826e6","slug":"electric-current-in-the-wire-innocent-child-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1006-5473-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तार में उतरा करंट, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तार में उतरा करंट, मासूम की मौत
Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के नगवां बांगर गांव में घर के पास लगे बिजली पोल के सपोर्ट तार में करंट आने से चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगवां बांगर गांव निवासी सिपाही लाल ने बताया कि दरवाजे से थोड़ी दूर पर विद्युत पोल लगा है। जिसके सपोर्ट तार में करंट आने लगा। जिसकी किसी को जानकारी नहीं थी। दरवाजे खेलते समय पुत्री लवली (3) ने सपोर्ट तार पकड़ लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गिर गई। करंट लगने से वह झुलस कर बेहोश हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। वहां डॉ. आरती ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां नीलम रोने लगी तो मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।