फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electric buses will also run along the metro in Kanpur

कानपुर: मेट्रो के साथ होगी इलेक्ट्रिक बसों की जुगलबंदी, आपके काम की खबर

Sat, 23 Jan 2021 01:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will also run along the metro in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर
मेट्रो के शुरू होने के साथ ही शहर को 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात भी मिल जाएगी। ये बसें हाइवे के प्रवेश द्वार पर बनने वाले सैटेलाइट बस अड्डों से यात्रियों को लाने और ले जाने का काम करेंगी। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए अहिरवां के पास चार्जिंग सबस्टेशन बन रहा है। केडीए ने इसके लिए जमीन दे दी है, इसका निर्माण नगर निगम करा रहा है।
विज्ञापन


जाम-प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति
मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों की जुगलबंदी से शहर में दो तरह की समस्याओं पर काबू होगा। एक तो दोनों साधनों से यात्रियों को लाने ले जाने में प्रदूषण नहीं मिलेगा। गो ग्रीन का संदेश न सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें, बल्कि मेट्रो भी देगी। इसके अलावा शहर के पांच हाईवे के प्रवेश द्वार पर बस अड्डों के बनने से झकरकटी का लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन


जाम नहीं लगेगा। 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को सैटेलाइट बस अड्डों के पास लगाया जाएगा, जिनसे गैर राज्य या गैर जनपदों से आने वाले यात्रियों को शहर आने में आसानी हो। वहीं 50 बसों को मेट्रो स्टेशनों के पासलगाया जाएगा, जिनसे यात्रियों का आना-जाना आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त शहर में जाम और प्रदूषण को खत्म करने के लिए कवायद कर रहे हैं। सैटेलाइट बस अड्डों और मेट्रो स्टेशनों के पास इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता लोगों को सहूलियतें देंगी। इसके अलावा जाम और प्रदूषण में भी कमी आएगी। - राकेश अग्रवाल, एआरएम, सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed