फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electric appliance blast from high voltage supply

हाई-वोल्टेज से दो दर्जन घरों के फुंके उपकरण

Thu, 04 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 04 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
electric appliance blast from high voltage supply
जीरेपुर गांव मेें हाई वोल्टेज आने से दो दर्जन से अधिक लोगों के घरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। जबकि हाई वोल्टेज आने से गांव के एक घर में आग लगने से गृहस्थी का सामना व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत केे बाद आग पर काबू पाया। डेरापुर तहसील क्षेत्र के जीरेपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब दो माह से खराब था। दो दिन पहले नया ट्रांसफार्मर रखा गया है।
विज्ञापन


अचानक तेज वोल्टेज आने से गांव के परशुराम, सुरेंद्र, रामाअसारे, राजेंद्र, पुत्तन, विनोद पाल, राकेश दीक्षित सहित गांव के दो दर्जन से अधिक घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के जमना प्रसाद मिश्रा ने बताया कि तेज वोल्टेज आने से वायरिंग जलने से उनके मकान में आग लग गई। देखते ही देखते घर मेें रखे कपड़े व खाद्य सामग्री जलने लगी।


ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एसडीओ सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जीरेपुर गांव में हाई वोल्टेज आने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंकने व आग लगने की जानकारी मिली है।

ट्रांसफार्मर में यांत्रिक खामी के चलते वोल्टेज बढ़ा है। जेई एसएस कटियार को ट्रांसफार्मर की यांत्रिक खामी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed