{"_id":"eaadf2e6e4c6f7b5a2fbbac8a488752d","slug":"election-result-will-today-declear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 640 लोगों के सिर आज बंधेगा जीत का सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
640 लोगों के सिर आज बंधेगा जीत का सेहरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे की घड़ियां समाप्त हो गईं हैं। रविवार सुबह सात बजे से जिले के 10 ब्लाकों में मतगणना शुरू हो जाएगी। कौन से प्रत्याशी को जनता ने जीत का सेहरा बांधा, किसको दी पटखनी इसका फैसला नतीजे मिलने के बाद हो जाएगा।
संभावना जताई गई है कि मतगणना शुरू होने के एक घंटे में नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। जिले में 6004 प्रत्याशियों में से 640 प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। जिले में 17 लाख की आबादी में 12 लाख 96 हजार वोटर हैं। आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
अमरौधा ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों में सबसे छोटी ग्राम पंचायत सालारपुर में सिर्फ 765 मतदाता है। इसी ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत फत्तेपुर है, जहां 7629 मतदाता है।
विज्ञापन
ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों 692 प्रत्याशी हैं। मलासा ब्लाक की 65 ग्राम पंचायतों में सबसे छोटी ग्राम पंचायत कुंअरपुर है, जहां मात्र 821 वोटर हैं। सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरौर है जहां पर 4599 मतदाता हैं।
ब्लाक की कुल 65 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के कुल 588 दावेदार है। राजपुर ब्लाक की 60 ग्राम पंचायतों 776, झींझक ब्लाक की 48 ग्राम पंचायतों में 497, डेरापुर ब्लाक की 471, संदलपुर ब्लाक की 57 ग्राम पंचायतों में 522, मैथा ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों में 662, सरवनखेड़ा ब्लाक की 58 ग्राम पंचायतों में 585, अकबरपुर ब्लाक की 59 ग्राम पंचायतों में 600, रसूलाबाद की 91 ग्राम पंचायतों में 776 प्रत्याशी चुनाव में प्रधान पद पर अपनी किस्मत आजम रहे हैं।