{"_id":"5c655256bdec2273983657b6","slug":"election-control-room-is-not-working-properly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले ही फिर से धड़ाम हुआ चुनाव कंट्रोल रूम, परेशानी की वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले ही फिर से धड़ाम हुआ चुनाव कंट्रोल रूम, परेशानी की वजह कर देगी हैरान
Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लोकसभा चुनाव आने वाले हैं इसके लिए कानपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं लेकिन प्रशासन ने चुनाव के लिए जो कंट्रोल रूम तैयार किया है वो एक बार फिर से धड़ाम हो गया। अब प्रशासन उसको फिर से दुरुस्त करने में लगा है। यह पहली बार नहीं है जब चुनाव कंट्रोल में दिक्कतें आईं हों।
चुनाव कंट्रोल रूम फिर से धड़ाम हो गया है। टेलीफोन लाइन में दिक्कत के कारण वोटर अपनी शिकायतें दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर कलक्ट्रेट में चुनाव कंट्रोल रूम बनवाया गया है। इसमें दो कर्मचारी लगाए गए हैं।

Trending Videos
यह कर्मचारी वोटर की शिकायत सुनकर दर्ज करते हैं और संबंधित एसीएम या एसडीएम के पास निस्तारण के लिए भेजते हैं। कुछ दिन पहले कर्मचारियों के न बैठने के कारण कंट्रोल रूम काम नहीं करता था। अब फिर मंगलवार दोपहर से कंट्रोल रूम काम नहीं कर रहा है।
कर्मचारी तो बैठे हैं लेकिन फोन की लाइन में दिक्कत के कारण लोगों के फोन रिसीव नहीं हो पा रहे हैं। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0512-1950 मिलाने पर घंटी बजती रहती है लेकिन फोन नहीं उठता। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों फोन में डायल टोन ही नहीं आ रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए केहरी सिंह ने कहा है कि बीएसएनल से दिक्कत दूर करने को कहा है। गुरुवार से कंट्रोल रूम काम करने लगेगा।