{"_id":"5c8cedd4bdec22144b7ef0f9","slug":"election-commission-eyes-on-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 में वोटरों काे बांटे जाने वाले धन पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर, सपा का गढ़ निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 में वोटरों काे बांटे जाने वाले धन पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर, सपा का गढ़ निशाने पर
Sat, 16 Mar 2019 06:07 PM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
केंद्रीय चुनाव आयोग को शंका है कि चुनाव में वोटरों को प्रलोभन देने के लिए बंटने वाले धन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुनाव के वक्त सड़कों पर चेकिंग ज्यादा होती है। इसलिए ऐसा करने वाले लोग ट्रेनों का इस्तेमाल करेंगे।
आयोग को ऐसा इंटेलीजेंस इनपुट भी मिला है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने आरपीएफ को निर्देश दिया है कि वह ट्रेनों पर लगातार निगरानी बनाए रखें। इन निर्देशों पर अमल करते हुए हर प्रमुख स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पांच एएसआई स्तर के आरपीएफ जवान तैनात होंगे।

Trending Videos
अखिलेश का गढ़ भी है निशाने पर
इनका काम ट्रेनों से उतरने और चढ़ने वालों पर नजर रखना होगा। आरपीएफ के आईजी एसएन पांडेय ने बताया कि जोन के हर प्रमुख स्टेशन पर आरपीएफ की टीम तैनात कर दी गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के खत्म होने तक आयकर विभाग हवाई अड्डों पर नजर रखने की बात कह चुका है।
यूपी और उत्तराखंड के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों पर आयकर विभाग का भी एक अफसर तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा जिन हवाई पट्टियों पर नियमित उड़ान नहीं होती, वहां पर पुलिस के बजाय अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे।
सैफई हवाई पट्टी इनमें से एक है। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि चुनावी दौर में नकदी का प्रवाह अचानक से बढ़ता है। आम तौर पर इसका इस्तेमाल चुनाव प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इसे रोकने के लिए हवाई अड्डों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।