{"_id":"608f072a8ebc3e24697bf523","slug":"election-akbarpur-news-knp626457153","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल इंजीनियर पावनी मिश्रा कुर्सीखेड़ा की बनी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल इंजीनियर पावनी मिश्रा कुर्सीखेड़ा की बनी प्रधान
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। दिल्ली में बतौर केमिकल इंजीनियर नौकरी करने वाली कुर्सी खेड़ा की पावनी मिश्रा प्रधान बन गई। उन्होंने गांव के विकास के लिए नौकरी छोड़ देने की बात कही है। कहा कि कुर्सीखेड़ा को मॉडल गांव बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले उनके ससुर प्रधान रह चुके हैं।
शारदा नगर, कानपुर की रहने वाली पावनी मिश्रा की शादी रसूलाबाद के कुर्सीखेड़ा के गंगादीन निवादा गांव के अनुराग मिश्रा से हुई थी। यूपीटीयू की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में केमिकल इंजीनियर बन गई।
पति भी दिल्ली में एक फार्मा कंपनी में इंजीनियर है। दिल्ली में पति के साथ रहती हैं। इधर, पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर चुनाव लड़ी। रविवार को मतगणना होने के बाद उनकी जीत हो गई। उन्होंने 80 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 457 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रही ममता देवी को 377 वोट मिले।
विज्ञापन
इससे पहले उनके ससुर कमल नारायण मिश्रा व सास उर्मिला भी प्रधान रहे चुकी हैं। जीत के बाद कहा कि ससुर के अनुभव के आधार पर काम करेंगी। सरकार की योजनाओं को सीधे लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा।