फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election 2022: BSP fielded three candidates for the elections

एक्सक्लूसिव: बसपा ने विस चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी उतारे, 2022 के लिए कानपुर क्षेत्र से पार्टी ने की शुरुआत

Tue, 27 Jul 2021 10:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Jul 2021 10:55 AM IST
सार

पार्टी ने इन तीनों प्रत्याशियों की घोषणा के लिए अलग-अलग दिनों में सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। 27 को बिठूर सीट और दो अगस्त को सिकंदरा सीट के लिए सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
election 2022: BSP fielded three candidates for the elections
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए पत्ते खोल दिए हैं। पूरे प्रदेश में कानपुर क्षेत्र से सबसे पहले तीन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पार्टी हाईकमान की तरफ से बिठूर से रमेश यादव, कानपुर देहात के सिकंदरा सीट से लालजी शुक्ल और इटावा की भरथना सीट से कमलेश आंबेडकर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्टी की तरफ से तय किए गए तीनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। जातिगत संदेश देने के लिए बसपा ने ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के टिकट पहली कड़ी में तय किए हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने इन तीनों प्रत्याशियों की घोषणा के लिए अलग-अलग दिनों में सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। 27 को बिठूर सीट और दो अगस्त को सिकंदरा सीट के लिए सम्मेलन होगा। इसके बाद भरथना सीट के लिए सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के विधानसभा 2022 के प्रत्याशी
1- बिठूर विधानसभा सीट - रमेश यादव दो बार प्रमुख रह चुके हैं। 2008 में बसपा से जुड़े। 2010 में मंडल कोआर्डिनेटर भी रहे। परिवार में भी प्रधान और क्षेत्र पंचायत स्तर पर कई बार पत्नी व दूसरे सदस्यों ने जीत हासिल की है।


2- सिकंदरा विधानसभा सीट - लालजी शुक्ल, उप्र प्रदेश पुलिस की सेवा में रह चुके हैं। इनके भाई रामजी शुक्ल विधायक और राज्यमंत्री रह चुके हैं। मूल निवास औरैया है।

3- इटावा की भरथना सीट - कमलेश आंबेडकर, बसपा के सेक्टर प्रभारी भीमराव आंबेडकर की पत्नी हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed