फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

फाल्ट से डेढ़ सौ गांवों में 9 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
electicity
शिवली (कानपुर देहात)। कानपुर नगर के टिकरा में केबल फाल्ट से मंगलवार की सुबह शिवली व शोभन उपकेंद्र ठप हो गए। इससे डेढ़ सौ गांवों में नौ घंटे बिजली गुल रही। शोभन उपकेंद्र शाम छह बजे बहाल हो गया, लेकिन शिवली उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों को देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कानपुर के जवाहरपुरम स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से शिवली व शोभन की बिजली आपूर्ति जुड़ी है। मंगलवार की सुबह नौ बजे टिकरा के पास 33 केवी केबल फाल्ट हो गई। शोभन उपकेंद्र के बैरी सवाई, बैरी दरियाव, बाघपुर, गौरी, ककरदई, राजपुर व असई समेत 70 और शिवली उपकेंद्र से जुड़े ज्योति, रामपुर बसेन, बिकरू, डिब्बा निवादा, हरदियानाला व केसरी निवादा समेत 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली ठप रहने से शिवली में शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को हैंडपंप से पीने का पानी भरकर लाना पड़ा। एसडीओ एसके मिश्र ने बताया कि अनूपपुर-जुगराजपुर के बीच लाइन में फाल्ट की वजह से शिवली उपकेंद्र की बिजली बाधित है। देररात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed