{"_id":"5fe78f148ebc3e3ba10d3e8d","slug":"electicity-akbarpur-news-knp602334436","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटने से साढ़े पांच घंटे गुल रही 37 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटने से साढ़े पांच घंटे गुल रही 37 गांवों की बिजली
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बा के लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र के अकारु फीडर से जुड़े गढिय़ा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके चलते फीडर से जुड़े 37 गांवों की बिजली सप्लाई करीब साढ़े पांच घंटे ठप रही। मरम्मत के बाद विद्युत सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी।
झींझक कस्बा के लगरथा रोड भोलानगर मोहल्ला के नवीन विद्युत उपकेंद्र के अकारु फीडर के गढिय़ा गांव के पास शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस कारण फीडर से जुड़े ठेनामऊ, सांधूपुर, अकारु, कमालपुर, उइछा, गौरी, मुंडेरा, गंज समेत 37 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने टूटे तार की मरम्मत करना शुरू किया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे बिजली सप्लाई फिर से बहाल की जा सकी। जेई विद्युत झींझक सुधीर गौतम ने बताया कि तार टूटने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। लाइनमैनों ने तार को जोड़कर मरम्मत की। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल करा दी गई है।
----