फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

फाल्ट से नौ घंटे से अधिक गुल रही 37 गांवों की बिजली

Wed, 25 Nov 2020 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
electicity
झींझक (कानपुर देहात)। सोमवार की देर रात कस्बे के लगरथा रोड स्थित नवीन विद्युत उपकेंद्र के अकारु फीडर की मुख्य लाइन में गौरी गांव के पास फाल्ट हो गया। इससे 37 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में कोई कर्मी फाल्ट ठीक करने नहीं गया। इस लिए मंगलवार की सुबह पेयजल संकट का लोगों को सामना करना पड़ा। करीब सवा नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

नवीन विद्युत उपकेंद्र के अकारु फीडर से मुंडेरा, गौरी, उइछा, जगदीशपुर, गंज सहित 37 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की रात गौरी गांव के पास 11 केवीए लाइन का तार टूट गया। जिससे साढ़े बारह बजे मुख्य लाइन ब्रेक डाउन हो गई और 37 गांवों में अंधाकुप हो गया। रात में लोगों ने बिजली गुल होने की शिकायत सबस्टेशन में की तो उन्हें फाल्ट की जानकारी दी गई। कोई कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने नहीं गया। इस कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की सुबह सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से जलापूर्ति का संकट रहा। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों को हैंडपंप से पानी भरने की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लाइन का फाल्ट विद्युत कर्मियों ने मंगलवार की सुबह 9.45 बजे दुुरुस्त किया। सवा नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उइछा के सौरभ, गौरी के राघव, मुंडेरा के विपिन, गंज के शिववीर ने बताया कि आएदिन मेन लाइन में फाल्ट होने से बिजली गुल रहती है। रात में फाल्ट दुरुस्त नहीं होने से घंटों बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की दिक्कत का समाधान नहीं निकल रहा है। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि 11 केवीए लाइन में फाल्ट मंगलवार की सुबह दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed