फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

बिजली समस्या दूर कराने को नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी

Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
electicity
कानपुर देहात। जिले के 74 हजार 388 बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी। अब उन्हें अपने बिजली बिल ठीक कराने, मीटर में किसी तरह की दिक्कत होने और अन्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना होगा। बिजली फाल्ट भी जल्द ठीक होंगे। जिले में जैनपुर और झींझक नये विद्युत उपखंड बनाए जा रहे हैं। सिकंदरा उप खंड को पुखरायां खंड से जोड़ा गया है। नये विद्युत उपखंड बनने से उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी। कनेक्शनों का बंटवारा होने से काम में आसानी होगी। एक सितंबर से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में तीन विद्युत खंड हैं। झींझक खंड से सिकंदरा उप खंड को पुखरायां खंड में स्थानांतरित कर दिया गया है। सिकंदरा उप खंड में सिकंदरा, सिकंदरा ग्रामीण, संदलपुर, सट्टी, राजपुर व जफरापुर सब स्टेशन जुड़ेंगे। इसकी जगह झींझक नया उप खंड बनाया गया है, जो झींझक खंड में रहेगा। झींझक उप खंड से झींझक, न्यू झींझक, मंगलपुर व मिंडाकुआं सब स्टेशन जुडेंगे। यहां उप खंड रसूलाबाद व मैथा झींझक खंड पहले से जुड़े हैं। रनियां खंड में नया उप खंड जैनपुर बनाया गया है। उप खंड जैनपुर से मूसानगर, सरवनखेड़ा व गजनेर सब स्टेशन को जोड़ा गया है। दो उप खंड रनियां व रूरा पहले से रनियां खंड से जुड़े हैं। अधीक्षण अभियंता श्रीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन अध्यक्ष ने चार अप्रैल को बदलाव का अनुमोदन किया था। पहली सितंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

कहां-कितने उपभोक्ता हुए शामिल
रसूलाबाद-37205, मैथा-23549, नवसृजित झींझक-22369, पुखराया-25242, अकबरपुर-40907, सिकंदरा-35204, रनियां-18695, रूरा-32595, नवसृजित जैनपुर-21219
इस तरह मिलेगी सहूलियत
सिकंदरा उपखंड के पुखरायां खंड से जुड़ने से झींझक खंड से 31 हजार कनेक्शन कम हुए हैं। यहां कनेक्शन अधिक होने व दूरी अधिक होने से समस्या आती थी। अब पुखरायां के बिजली उपभोक्ताओं को रसूलाबाद तक भागदौड़ नहीं करनी होगी। पुखरायां खंड तक आने-जाने की सहूलियत उपभोक्ताओं को होगी। मूसानगर के बिजली उपभोक्ताओं को उपखंड रनियां नहीं आना होगा। नव सृजित जैनपुर उप खंड में समस्या का समाधान हो जाएगा। झींझक व आसपास के उपभोक्ताओं की रसूलाबाद तक की दौड़ बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed