फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly woman dies after being hit by train at Gumti number five crossing

Kanpur News: गुमटी नंबर पांच क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by train at Gumti number five crossing
कानपुर। गुमटी नंबर पांच क्रासिंग पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अशोकनगर में रहने वाली मीना निगम शाम को बंबा रोड बाजार से सब्जी लेने के लिए निकलीं। वह गुमटी नंबर पांच क्राॅसिंग पार कर रहीं थी। इस दौरान ट्रेन आ गई। राहगीरों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन एक कान से कम सुनाई देने के कारण उन्हें पता ही नहीं चला और ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में घायल मीना को हैलट ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के हाथ में सिर्फ छोटा सा पर्स था। उसमें कुछ रुपये थे। उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। फोटो कई ग्रुप में भेजे गए, तब उनके बारे में जानकारी हो सकी। बेटे नवि निगम और अन्य परिजन आ गए और शव की पहचान की। शुक्रवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed