{"_id":"642f0520d5beb7ce6007eb45","slug":"elderly-mothers-plea-in-unnao-my-son-beats-me-in-a-drunken-state-put-him-in-jail-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: थानेदार साहब! बेटा नशे में पीटता है...अंदर बंद कर दो, बुजुर्ग मां बोली- जेल में रहकर शायद सुधर जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: थानेदार साहब! बेटा नशे में पीटता है...अंदर बंद कर दो, बुजुर्ग मां बोली- जेल में रहकर शायद सुधर जाए
Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
सार
Unnao News: गंजमुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि साहब, बेटा नशे में पीटता है। उसे जेल में बंद कर दीजिए, शायद सुधर जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग मां अपने नशेड़ी बेटे से परेशान होकर थाने पहुंच गई। प्रार्थनापत्र देकर बोली-बेटा नशे में मारपीट करता है। कुछ दिन के लिए जेल में डाल दो, शायद सुधर जाए। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव महोलिया निवासी श्यामा ने बताया कि उनका बेटा 45 साल है। वह नशा करता है। नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। चार अप्रैल को उसकी पिटाई कर पलंग से नीचे गिरा दिया। इससे चोट भी आई। पीड़िता ने बताया कि अपने दो पौत्र का खर्च भी वही उठाती है।
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, गंभीर
वहीं, लालाखेड़ा गांव निवासी कुलदीप की पत्नी शिल्पा (24) का पति से विवाद हो गया। इस पर उसने जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों का कहना है कि शिल्पा ने भूल से गलत दवा खा ली है।
विज्ञापन