{"_id":"69fba14e76abf9389b02f2f3","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-daughter-alleges-murder-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-142256-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बे के दीनदयाल नगर वार्ड रानीपुर में बुधवार सुबह करीब सात बजे चारपाई पर एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
दीनदयाल नगर निवासी लज्जाराम (70) गांव के बाहर खलिहान के पास गुमटी में पान मसाले की दुकान चलाते थे और वहीं रहते थे। बुधवार सुबह सात बजे के करीब गुमटी के बाहर चारपाई पर अचेत पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी जानकारी पर बेटा प्रेमकुमार व बहू पहुंची। दोनों उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डाॅ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर लज्जाराम की बेटी विमला निवासी महेवा इटावा आ गई। बेटी ने पिता की मौत पर संदेह जताते हुए जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इधर बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर सीओ संजय गुप्ता, थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विमला ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले मां सियादुलारी का निधन हो गया था। जिसके बाद पिता मानसिक रूप से परेशान रह रहे थे। भाई प्रेम कुमार अपनी पत्नी के साथ पुश्तैनी मकान में रहते हैं। बताया कि पिता उसके पास कुछ दिन के लिए आए थे। इसके बाद 29 अप्रैल को वापस डेरापुर आ गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।