{"_id":"5f736d248ebc3e74f561f520","slug":"elder-brother-committed-suicide-after-farmer-death-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किसान की मौत पर बड़े भाई ने दे दी जान, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किसान की मौत पर बड़े भाई ने दे दी जान, फंदे पर लटका मिला शव
Tue, 29 Sep 2020 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतरहा निवासी किसान की बीमारी के कारण सोमवार देर रात मौत हो गई। इससे आहत मृतक के बड़े भाई ने भी मंगलवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गंजजलालाबाद के मजरा खेतरहा निवासी सर्वेश (40) पुत्र स्व. तुलाराम की तबीयत सोमवार सुबह पेट दर्द होने के बाद बिगड़ गई थी। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। सोमवार देर रात सर्वेश की हालत फिर बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सर्वेश के बड़े भाई श्रवण (42) ने गांव के पास अमरूद के बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह सर्वेश के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे परिजनों को श्रवण नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रवण को फंदे पर लटकते देखा तो सूचना परिजनों को दी। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाई अविवाहित थे और खेती करते थे। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।