फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   einstein is beyond 8 year old child of Kanpur

आईंस्टीन से भी आगे है कानपुर का ये 8 साल का बच्चा

Mon, 03 Oct 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
einstein is beyond 8 year old child of Kanpur
आईक्यू ब्वाय के नाम से मशहूर कानपुर का शाश्वत शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों और मोहल्लेवालों द्वारा ‘आईक्यू ब्वॉय’ और ‘पीके’ नाम से पुकारे जाने वाले आठ साल के शाश्वत के सवालों का जवाब देना हर किसी के लिए माथापच्ची का काम है। आईक्यू लेवल में आईंस्टीन से भी तेज कानपुर, दादा नगर के शाश्वत ने एक बड़ा संदेश हिंदुस्तान की आवाम को दिया है। शतरंज के शौकीन शाश्वत का कहना है कि हम इंटरनेट के द्वारा हर एक उस शख्सियत से डायरेक्ट बातें कर सकते हैं जिस तक पहुंचना आम आदमी के मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां तक कि देश के बड़े-बड़े साइंटिस्टों से हम इंटरनेट चैट के जरिये तमाम बातें और विचार साझा कर सकते हैं। इंटरनेट की क्रांति आगे चलकर बहुत बड़ा रूप लेगी। इससे मुश्किल से मुश्किल परेशानियों का हल चुटकियों में निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

ये है शाश्वत की कहानी
शाश्वत शुक्ला कानपुर दादा नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के बेटे हैं । शाश्वत ऐसी प्रतिभा के धनी हैं जो बहुत कम लोगों में पाई जाती है। शाश्वत जब पांच साल का था तो उसका आईक्यू लेवल 165 पाया गया। मनोवैज्ञानिक एल.के. सिंह के अनुसार सामान्य मनुष्य का आईक्यू लेवल (इंटेलिजेंस कोशियंट-बुद्धिलद्धि) 90-110 होता है लेकिन इतनी कम उम्र में बच्चे का आईक्यू लेवल बहुत ज्यादा है। शाश्वत को धारा प्रवाह में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा बोलने में महारथ हासिल है। शाश्वत को विश्व का सबसे बड़ा ‘महाकाव्य’ कंठस्थ है। शाश्वत शतरंज का बेहतरीन खिलाड़ी उसकी शह और मात की बाजियों से हर कोई हैरान रहता है।  विश्व में सबसे ज्यादा आईक्यू लेवल 228 मारिलीन का है। यूनाइटेड स्टेट की मारिलीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed