{"_id":"69d6c2d2e51cee91b8092e90","slug":"eighth-batch-of-training-for-223-ews-athletes-begins-at-tsh-kanpur-news-c-362-1-ka11003-145068-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीएसएच में 223 ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का आठवां बैच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीएसएच में 223 ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का आठवां बैच शुरू
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम की पहल पर आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण का आठवां बैच बुधवार से शुरू हुआ। इस बैच में 223 चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए 641 आवेदन पत्र वितरित किए गए जिनमें से 310 वापस प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 255 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया।
दो अप्रैल को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और रुचि का मूल्यांकन सात सदस्यीय समिति की निगरानी में किया गया। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, तैराकी और टेबल टेनिस खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसके बाद चयनित 223 खिलाड़ियों ने मेडिकल सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कीं।
बैटमिंटन के लिए 40, बास्केटबॉल के लिए 35, बॉक्सिंग के लिए 20, जूडो के लिए 40, कराटे के लिए 50, कबड्डी के लिए दो, शूटिंग के लिए नौ, तैराकी के लिए 13 और टेबल टेनिस के लिए 14 खिलाडि़यों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सात बैचों में 1734 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर चार रजत और छह कांस्य, जबकि जिला स्तर पर 36 स्वर्ण, 32 रजत और 48 कांस्य पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया है।