{"_id":"59f41c4d4f1c1bcf538b97a7","slug":"eight-standard-student-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के छात्र ने आधार कार्ड के लिए दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं के छात्र ने आधार कार्ड के लिए दे दी जान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर शहर के गोविंदनगर इलाके में एक आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनो ने आत्महत्या करने की जो वजह बताई है वो चौंका देने वाली है। जानिए क्या है पूरा मामला-
गोविंद नगर में गुरुवार देर रात कक्षा आठ के छात्र सौरभ (15) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने खुदकुशी का अजीब कारण बताया है। उनका कहना है कि सौरभ से स्कूल में आधार कार्ड मांगा जा रहा था, लेकिन उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इसलिए उसने जान दे दी।

Trending Videos
स्कूल में उससे आधार कार्ड मांगा जा रहा था
डेमो पिक
दादानगर नहरिया के पास रहने वाली कमलेश के चार बेटे गोलू, बच्चन, बउवा और सौरभ थे। सौरभ सबसे छोटा था। भाई बच्चन के मुताबिक स्कूल में उससे आधार कार्ड मांगा जा रहा था। उसने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इसे लेकर वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। परिवार से जुड़े एक युवक का कहना है कि उसे घर से आधार कार्ड के पैसे मिले थे, लेकिन उसने पैसे खर्च कर दिए थे। इस वजह से वह एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहा था। घरवालों को इसका पता चला तो उसको घरवालों ने डांट दिया था।
इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने आधार कार्ड न बनने पर उसके खुदकुशी करने का कारण बताया है लेकिन यह कारण किसी के गले नहीं उतर रहा है। मामले की जांच कर खुदकुशी की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।