फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight scorched in HT line in Moharram procession

यूपी: मोहर्रम के जुलूस में एचटी लाइन में अलम छूने से आठ झुलसे तो गया मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eight scorched in HT line in Moharram procession
मोहर्रम का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मोहल्ला अखलाख नगर मोहल्ले मोड़ के पास से गुजर रही एचटी लाइन में एक अलम (निशान) छू गया। इस बीच निशान पकड़े करीब आठ लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तीन किशोर और पांच युवक इसमें शामिल हैं। झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें कानपुर रेफ र कर दिया गया। शेष को पुलिस ने पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कानपुर में मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने के लिए लोग जाजमऊ पुल होकर अखलाख नगर मोड़ के पास पहुंचे। जहां एक अलम ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया। करंट दौड़ने से अलम को संभाले आठ लोग, जिसमें तीन किशोर और पांच युवक शामिल हैं, झुलस गए। घटना से हड़कंप मच गया। त्रिभुवनखेड़ा विद्युत सबस्टेशन में सूचना देकर आपूर्ति ठप करवाई गई।
विज्ञापन


इधर, गंगाघाट पुलिस ने झुलसे सभी लोगों को नर्सिंग होम भेजा। जहां दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफ र कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट श्याम कुमार पाल ने बताया कि करंट से झुलसे लोगों में मो. आजाद पुत्र मो. शमीम (17), रिजवान पुत्र अब्दलु मजीद(21), मो. फै सल (13) पुत्र मजीद, नावेद (18) पुत्र परवेज अली, मो. शमीम (16), युसुफ (21) पुत्र इखलाख, अब्दुल व एक अन्य युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां युसुफ  और नावेद की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को कानपुर रेफर किया गया। बताया कि जुलूस की कोई जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी गई है। बिना परमीशन के जुलूस निकाला गया। बिजली विभाग के एक्सईएन उपेंद्र तिवारी ने बताया कि बिजली काटे जाने संबंधी कोई सूचना यहां के लिए नहीं थी और न ही यहां कोई जुलूस उठाने की सूचना विभाग को दी गई। शुक्लागंज नगर के लिए मोहर्रम के जुलूस की सूचना थी। जिसके चलते वहां सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। नर्सिंग होम के डॉ नसीम ने बताया कि दो को छोड़कर सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed