फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight policemen martyred in Kanpur, today will be cremated

कानपुर में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों का आज अंतिम संस्कार, परिजनों ने आंसुओं के सैलाब के साथ किया विदा

Sat, 04 Jul 2020 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Eight policemen martyred in Kanpur, today will be cremated
शहीद जितेंद्र की अंतिम विदाई (मथुरा) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बकेरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए आठ पुलिसकर्मी हमले में शहीद हो गए। शहीद  जांबाजों की शहादत को पूरा प्रदेश सलाम कर रहा है। 
विज्ञापन


कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए मथुरा के सिपाही जितेंद्र पाल को शनिवार की सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पैतृक गांव बरारी में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। आगरा रेंज के आईजी, एसएसपी, डीएम और जिले के विधायकों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। छोटे भाई सुरेंद्र उर्फ सौरभ ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सबकी आंखें नम थीं।
विज्ञापन

 

Eight policemen martyred in Kanpur, today will be cremated
शहीद सिपाही बबलू कुमार का पार्थिव शरीर घर आने पर विलाप करते परिजन (आगरा) - फोटो : अमर उजाला
गांव पोखर पांडेय ने अपने लाल बबलू को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद की अंतिम यात्रा में आस पास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सबकी आंखें नम थीं। गार्ड ऑफ ऑनर के बीच राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। शहीद के भाई दिनेश सिंह ने कहा कि भाई ने वीरगति पाई है, उस पर गर्व है। सबसे छोटे भाई उमेश ने चिता को मुखाग्नि दी। रात 10:45 बजे जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, युवाओं ने नारे लगाने शुरू कर दिए, देश का सैनिक कैसा हो... बबलू भइया जैसा हो। 

Eight policemen martyred in Kanpur, today will be cremated
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब (औरैया) - फोटो : amar ujala
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए औरैया के लाल के अंतिम संस्कार में शनिवार को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। थाना बिधूना क्षेत्र के गांव रूरूकलां के मूल निवासी कांस्टेबल राहुल दिवाकर का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। जुड़वा भाई ने मुखाग्रि दी तो सभी की आंखें नम हो गईं। बहन और पत्नी ने मुठभेड़ के समय पर्याप्त सुरक्षा न देने का पुलिस पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

Eight policemen martyred in Kanpur, today will be cremated
शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का अंतिम संस्कार (कानपुर) - फोटो : amar ujala
चौबेपुर मुठभेड़ में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हुआ। शहीद देवेंद्र कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ भैरव घाट पहुंचा। यहां बेटी वैष्णवी ने नम आंखों के साथ पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले एडीजी आईजी एसएसपी सहित पुलिस फोर्स ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed