{"_id":"6891148cbb48d22d8c02e586","slug":"eight-players-from-the-city-won-prizes-in-the-brijbhoomi-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128453-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्रजभूमि शतरंज प्रतियोगिता में शहर के आठ खिलाड़ियों में जीता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्रजभूमि शतरंज प्रतियोगिता में शहर के आठ खिलाड़ियों में जीता पुरस्कार
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। मथुरा में दो और तीन अगस्त को हुई ऑल इंडिया ओपन ब्रजभूमि शतरंज प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कानपुर से शामिल हुए 14 खिलाड़ियों में आठ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता।
जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-22 बेस्ट अनरेटेड वर्ग में कानपुर के प्रशांत पांडेय ने प्रथम स्थान पाकर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। अंडर-56 रैपिड वेटरन वर्ग में राजेश कुमार शर्मा ने पहला स्थान पाकर 15 हजार रुपये, बिल्टज वर्ग में दूसरा स्थान पाकर तीन हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
अंडर-28 रैपिड वेटरन वर्ग में विकास निषाद ने प्रथम स्थान पर 15 हजार रुपये, अंडर-57 वेटरन में श्वेत कमल शुक्ला ने तीसरा स्थान पाकर आठ हजार रुपये का पुरस्कार जीता। बिल्टज अंडर-27 आयु वर्ग में सत्येंद्र सिंह ने पांचवां स्थान पाकर आठ हजार रुपये, अंडर 18 में सुमुखी शुक्ला ने चौथा स्थान पाकर सात हजार रुपये, अंडर-15 में रिद्धिमा शुक्ला ने तीसरा स्थान पाकर छह हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
अंडर-62 आयु वर्ग में अनिल वाजपेयी ने बेस्ट वेटरन प्लेयर के खिताब के साथ पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।