फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight people died in road accident on Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, आठ की मौत और 3 की हालत गंभीर 

Wed, 11 Jul 2018 04:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Jul 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Eight people died in road accident on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा
कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां श्रृद्धालुओं से भरी बुलेरो कंटेनर मे जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 

Eight people died in road accident on Agra-Lucknow Expressway
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल
यह घटना कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरा गांव की है। मृतकों में 3 महिलाएं, 2 बच्चे, 3 पुरूष शामिल हैं। ये सभी अलवर राजस्थान से बुलेरो से नैमीसार हरदोई जा रहे थे। मृतकों में राजू (21) पुत्र घासीराम, राजू उर्फ राजेंद्र (38) पुत्र रामजीलाल, विद्या देवी (45) पत्नी उमराव, संतोष देवी (40) पत्नी घासीराम, शालू पुत्री राजेंद्र, ख्यालीराम (65) पुत्र मोठुराम शामिल है। मृतकों में 2 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। सभी मृतक रतनपुरा बालस तहसील बाधंझुर जनपद अलवर के निवासी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Eight people died in road accident on Agra-Lucknow Expressway
हादसे के बाद बिखरे पड़े शव
घटना में बोलेरो चालक पप्पू कुमार यादव (45) पुत्र सुल्तान सिंह, साहिल (06) पुत्र राजू उर्फ राजेंद्र, अंकित (11) पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed