फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight other trains including Utsarg, Bhavnagar Express canceled due to another shock to daily commuters

दैनिक यात्रियों को एक और झटका, कोरोना संक्रमण के चलते उत्सर्ग, भावनगर एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें निरस्त

Sun, 16 May 2021 11:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 11:04 AM IST
सार

लखनऊ से कानपुर आने वाले यात्रियों की उपयुक्त ट्रेन छपरा-फर्रुखाबाद निरस्त हो गई है। इसी के साथ रेलवे ने भावनगर एक्सप्रेस समेत आठ और ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
Eight other trains including Utsarg, Bhavnagar Express canceled due to another shock to daily commuters
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर से लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों को तो रेलवे पहले ही चित्रकूट एक्सप्रेस निरस्त कर झटका दे चुका है। अब रेलवे ने लखनऊ से कानपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की भी उपयुक्त ट्रेन उत्सर्ग एक्सप्रेस को 15 मई से अगले निर्देश तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले ही निरस्त हो जाने से यात्री कानपुर आकर नौकरी नहीं कर पा रहे थे। रेलवे ने छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस (05083/05084) को 15 मई से अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन लखनऊ सुबह सवा सात बजे पहुंचती थी और वहां के दैनिक नौकरीपेशा यात्रियों को सुबह कानपुर सेंट्रल 9:25 बजे पहुंचा देती थी। इसी तरह प्रतापगढ़ इंटरसिटी भी लखनऊ से सुबह आठ बजे चलकर सुबह 9:25 बजे कानपुर पहुंचा देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों के पास बस से या फिर अपने वाहन या टैक्सी से ही नौकरी करने का विकल्प बचा है। कानपुर से लखनऊ जाने वाले यात्री पहले ही चित्रकूट एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी को निरस्त करने से परेशान हैं।

 

रेलवे ने भावनगर एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें रिजर्वेशन करा चुके यात्री अपना नियमानुसार रिफंड ले सकते हैं। यह ट्रेनें इन तारीखों में निरस्त रहेंगी
-    02941 एक्सप्रेस 18 मई तो 02942 भावनगर एक्सप्रेस 20 मई।
-    04678 कटराधाम एक्सप्रेस 17 मई तो 04677 एक्सप्रेस 18 मई।
-    04680 कटराधाम एक्सप्रेस 16 मई को।
-    09070 ओखा एक्सप्रेस 16 मई को।
-    05084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 16 मई से अगले आदेश तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed