फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight Nilgai bump into Vande Bharat Express Cut and died

वंदे भारत से टकराई आठ नीलगायों की कटकर मौत, आधा घंटे रुकी ट्रेन

Wed, 27 Feb 2019 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Eight Nilgai bump into Vande Bharat Express Cut and died
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से बुधवार देर शाम नीलगायों का झुंड टकरा गया। लगभग आठ नीलगायों की कटकर मौत हो गई। इससे दिल्ली हावड़ा रूट पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन


बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस 22435 अप से कंचौसी व परजनी के मध्य किलोमीटर नंबर 1087 का 6-13 के बीच पास हो रही थी कि तभी अचानक नीलगायों का झुंड ट्रैक पर आ गया। इससे ट्रेन से नीलगायों का झुंड टकरा गया। मौके पर आठ नीलगायों के शव पड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस सात बजकर 37 मिनट से लेकर आठ बजकर चार मिनट तक कंचौसी के पास स्थित ट्रैक पर खड़ी रही। मौके पर पहुंचे पीडब्लू स्टाफ तथा आरपीएफ निरीक्षक ने रेलकर्मियों के साथ अवशेषों को हटाकर ट्रैक साफ कराया और तब जाकर इसे रवाना किया जा सका। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed