फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eight munna bhai and solver caught in sena bharti test in farrukhabad

सेना भर्ती परीक्षा: मुन्नाभाई व सॉल्वर सहित आठ गिरफ्तार, ऑपरेशन करवाकर कान में डलवाई थी डिवाइस

Sun, 28 Jul 2019 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
eight munna bhai and solver caught in sena bharti test in farrukhabad
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में मुन्नाभाई व सॉल्वर सहित आठ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में रविवार को सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में मुन्नाभाई व सॉल्वर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां परीक्षा देने राजस्थान के जयपुर के थाना व कस्बा कोटपूतली निवासी राजवीर आया था। परीक्षा से पहले सेना के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी बनियान में ईयर फोन का वायर सिला हुआ मिल गया।

विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा मामला उगल दिया। बताया कि उसके कान में एक डिवाइस डाली गई है। उस डिवाइस के माध्यम से उसके साथी उसका पेपर हल कराएंगे। राजवीर ने सेना के अधिकारियों को बताया कि उसके साथी फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के पास एवरग्रीन होटल में ठहरे हैं।

विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सेना के जवानों ने सुबह करीब 6 बजे एवरग्रीन होटल में दबिश दी और उसके सात साथियों को दबोच लिया। उनमें एक मास्टरमाइंड शिक्षक भी है। वह राजस्थान के जनपद अलवर थाना व कस्बा बानसूर में कोचिंग पढ़ाता है। उसने अपना नाम जफर मल बताया है।

उसके अन्य 6 साथी उसके कोचिंग के छात्र बताए हैं। उनके कब्जे से सेना के अधिकारियों ने मोबाइल फोन कुछ नोट्स बरामद किए हैं। करीब 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस आठों आरोपियों को पकड़ कर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। सॉल्वर जफर मल पहले रेलवे में जेई था जेई की नौकरी छोड़ने के बाद उसने बानसूर में कोचिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed