फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight months pregnant wife strangulated to death, husband suspected, there used to be disputes every day, repo

Jalaun: आठ महीने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति करता था शक...आए दिन होता था विवाद, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

Jalaun News: थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि राखी के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Eight months pregnant wife strangulated to death, husband suspected, there used to be disputes every day, repo
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा कस्बे में पति ने आठ महीने  की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला है। खेत से घर लौटे सास-ससुर को चारपाई पर बहू का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी कालका प्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र राजेंद्र की शादी वर्ष 2021 में हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरीकुपरा गांव निवासी बाबूराम की पुत्री राखी के साथ हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं थी। राखी आठ महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन


राजेंद्र राखी पर अक्सर शक करता था, जिसको लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। राजेंद्र ने कई बार उसका फोन छीनकर देखा कि वह किससे बात करती है। परिजनों को यह पता नहीं था कि झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेगा। घटना की जानकारी उनके नाती और नातिन ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश की जारी
राजेंद्र के भाई अरविंद की पुत्री नंदनी और पुत्र सोहिल ने पुलिस को बताया कि चाचा राजेंद्र ने चाची राखी (23) के साथ मारपीट की। उनका गला दबा दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि राखी के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed