फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight bears including one lion will be brought to Etawah Safari Park

Etawah Safari Park: पार्क में बढ़ेगा जानवरों का कुनबा, शेर सहित लाए जाएंगे आठ भालू

Sat, 24 Sep 2022 08:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Sep 2022 08:00 PM IST
सार

इटावा सफारी पार्क में जानवरों का कुनबा बढ़ने वाला है। यहां रांची के बिरसामुंडा पार्क से आठ भालू लाए जाएंगे। तो वहीं, गुजरात से एक शेर को भी लाया जाएगा। अगले महीने इनके इटावा सफारी पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Eight bears including one lion will be brought to Etawah Safari Park
इटावा सफारी पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सफारी पार्क में मनन की मौत के बाद अब गुजरात से एक और शेर और आठ भालू लाने की तैयारी है। सभी भालू रांची के बिरसामुंडा पार्क से लाए जाएंगे। इसके लिए सफारी प्रशासन पत्राचार कर रहा है। सफारी में भालू सफारी बनाई गई है।

विज्ञापन

उद्घाटन के समय यहां पर चार भालू लाए गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कभी-कभी इनके दीदार हो पाते थे। यह देखते हुए सफारी प्रशासन ने आठ भालू लाने की तैयारी की है। सभी को लाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इटावा सफारी में एक और शेर जूनागढ़ से लाया जाएगा। सफारी में शेरों की संख्या 19 हो जाएगी। इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सफारी के डॉक्टरों की एक टीम रांची जाएगी। वहां भालुओं की सेहत की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें यहां लाने की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इटावा सफारी में भालू सफारी भी बनाई गई है। अभी इस सफारी में तीन भालू हैं। भालुओं की संख्या कम होने से कई बार पर्यटकों को बिना दीदार के लौटना पड़ता है। इसे देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed