{"_id":"67e84ef7ca91f0a7c504ffef","slug":"eidgahs-are-ready-for-eid-namaaz-will-be-read-twice-kanpur-news-c-362-1-ka11001-121302-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ईद के लिए ईदगाहें तैयार, दो बार पढ़ी जाएगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ईद के लिए ईदगाहें तैयार, दो बार पढ़ी जाएगी नमाज
विज्ञापन
ईद से पहले तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व एडीएम सिटी।ईद से पहले त
- फोटो : संवाद
कानपुर। शहर की प्रमुख ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। साफ-सफाई, रंग-रोगन के साथ बिजली-पानी की व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। छाया के लिए टेंट भी लगा दिए गए हैं। बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में हर साल करीब तीन लाख लोग नमाज अदा करते हैं। इस बार यहां दो बार में नमाज होगी। पहले सुबह आठ और बाद में सुबह साढ़े नौ बजे नमाज होगी।
बड़ी ईदगाह के मुतवल्ली अयाज आलम जफर ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी हैं। लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से दो बार में नमाज अदा की जाएगी। परिसर में एक बार में डेढ़ लाख तक लोग नमाज पढ़ सकते हैं। पहली नमाज आठ बजे होगी और दूसरी बार 9:30 बजे। उन्होंने अपील कि आठ बजे नमाज पढ़ने वाले 7:45 तक ईदगाह के अंदर आ जाएं। जबकि, 9:30 बजे वाली नमाज के लिए लोग 9:15 तक पहुंच जाएं। ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज पढ़ने की इजाजत है। बाहर नमाज न पढ़ें।
ईदगाह कैंट में ईद-उल-फित्र की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी। शहरकाजी मुफ्ती मो. साकिब अदीब ने कहा कि समय से पहले लोग नमाज के लिए आ जाएं। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे शर्मिंदगी महसूस हो। गाइडलाइन का पालन करें और नमाज अदा कर अपने घर जाएं। बगाही ईदगाह में दो पालियों में नमाज होगी।
विज्ञापन
बगाही ईदगाह कमेटी बाबूपुरवा के महामंत्री अकील शानू और मुतवल्ली मो. आसिफ ने बताया कि ईदगाह में एक लाख लोग नमाज पढ़ते हैं। भीड़ ज्यादा होने की वजह से इस बार भी दो बार सुबह 7:15 बजे और 8:30 बजे नमाज होगी। वहीं, ईदगाह जाजमऊ में सुबह 8:30 बजे और ईदगाह गद्दियाना में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
मरकज इमाम जैनुल आबदीन रामादेवी में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली में सुबह आठ और 11 बजे, मकतब इमामिया अजीतगंज में सुबह आठ बजे, मस्जिद सूटरगंज में सुबह नाै बजे, मैदान सकेरा इस्टेट में सुबह 9:30 बजे, मस्जिद मीर जाफरी पटकापुर में सुबह नाै बजे, मस्जिद फूलवाली गली में सुबह नाै बजे, इमामिया कल्चरल सेंटर रोशननगर में सुबह नाै बजे, बड़ी कर्बला नवाबगंज में सुबह 11 बजे ईद की नमाज होगी। मकतब इमामिया समिति जूही सफेद कालोनी में सुबह 8:30 बजे और 9:30 ईद की नमाज होगी।