फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eid meloduni leave cancel by yogi government

ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी रद होने पर आक्रोश, सीएम के फैसले को बताया साजिश

Thu, 27 Apr 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
eid meloduni leave cancel by yogi government
डेमो पिक

महापुरुषों की जयंती पर होने वाली 15 छुट्टियों को प्रदेश सरकार ने रदद् कर दिया है। इनमें से एक पैगंबर-ए-इस्लाम की जयंती (12 रबीउल अव्वल) ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी रद होने पर मुसलमानों ने आपत्ति जताते हुए आक्रोश जाहिर किया है। उनका कहना है कि इस दिन कानपुर शहर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलता है। छुट्टियों को रद करने के फैसले के पीछे योगी सरकार की साजिश बताया और कहा कि सरकार ने हजरत अली की जयंती पर छुट्टी को बहाल क्यों रखा है।

विज्ञापन

 

शिया शहरकाजी मौलाना अली अब्बास खां नजफी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जयंती के दिन छुट्टी रद करके आस्था को चोट पहुंचाई है। अगर हजरत अली की जयंती पर छुट्टी बहाल है तो नबी पाक की यौम-ए-पैदाइश पर छुट्टी को रद नहीं करना चाहिए था। वहीं शिया शहरकाजी डॉ. हिना जहीर नकवी ने कहा कि सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की जाएगी। सरकार ने महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां रद की हैं लेकिन हुजूर पाक इस्लाम के पैगंबरों के सरदार हैं। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार रामनवमी, शिवरात्रि, क्रिसमस जैसा है। इसलिए इस दिन की छुट्टी को फौरन पहले की तरह बहाल किया जाए।

विज्ञापन

 

बरेलवी शहरकाजी मौलाना आलम रजा नूरी ने कहा कि जाहिर तौर पर यह फैसला मुसलमानों को बांटने वाला है। पैगंबर-ए-इस्लाम दुनिया में हर फिरके के मुसलमानों के पैगंबर हैं। हजरत अली उनके दामाद और इस्लाम के चौथे खलीफा हैं। ऐसे में पैगंबर-ए-इस्लाम की जयंती पर छुट्टी रद करना और हजरत अली की जयंती पर छुट्टी बहाल रखने का सरकार ने यह घिनौनी राजनीति का संदेश दिया है। ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी फौरन बहाल की जाए। बज्मे कासिमी बरकाती के सदस्य मास्टर शाहिद बरकाती ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी केंद्र सरकार से पूरे भारत में स्वीकृत है। ऐसे में प्रदेश सरकार का इस छुट्टी के साथ छेड़छाड़ करना साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed