फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eid market is bustling, purchase of clothes and vermicelli increased

Kanpur News: ईद का बाजार गुलजार, कपड़े और सेंवई की बढ़ी खरीदारी

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Eid market is bustling, purchase of clothes and vermicelli increased
राजपुर। मुकद्दस रमजान के 25 रोजा मुकम्मल होते ही ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ईद को लेकर रोजेदारों ने खरीदारी तेज कर दी है। सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटनी शुरू हो रही है। खरीदारों से बाजार गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

ईद को लेकर फुटपाथ से लेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामानों की दुकानें सजी हैं। टोपी, कुर्ता-पैजामा की मांग बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ नजर आ रही है। बुधवार को सिकंदरा, राजपुर, शाहजहांपुर, रसधान, खोजाफूल कस्बों की बाजार में किराना, रेडीमेड, कपडों व सोना चांदी की दुकानों में महिलाएं बच्चों के साथ खरीदारी करती नजर आईं।
विज्ञापन

ईद पर बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदार भी व्यापार अच्छा होने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि महंगाई बढ़ने से किराना सामग्री के दामों में बढ़ोतरी से गरीब की ईद फीकी दिखाई दे रही है। बाजार में तरह-तरह के जूते, चप्पलें, रंग बिरंगी ओढ़नी, नकाब व खान-पान की वस्तुओं से बाजार पट गया है। शाम को बाजार में सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक खरीदारी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के लिए कालीन, टी सेट, ईत्र व सेंट की खरीदारी भी तेज है। बच्चे अपने मनपसंद चीजों को खरीदने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। राजपुर कस्बे के किराना व्यापारी इस्लाम अली, कपड़ा व्यापारी शिवम पोरवाल, नसीब अहमद आनंद पोरवाल ने बताया कि बाजार में बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है। इस बार ईद पर व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed