बकरीद आजः 100 स्थानों पर होगी सामूहिक कुर्बानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में ईदुल अजहा की नमाज ईदगाहों के अलावा जामा मस्जिदों में होगी। नमाज का वक्त अलग-अलग स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे के बीच रखा गया है। बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे हुई। यहां मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शकील कासमी नमाज अदा कराएंगे। ईदगाह चांदमारी में शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी और ईदगाह गद्दियाना में मौलाना हाशिम अशरफी ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी।
अहले हदीस विचारधारा की महिलाएं भी जानवरों की कुर्बानी करेंगी। नई सड़क, जाजमऊ समेत अन्य स्थानों पर मंगलवार देर रात तक बकरों की खरीदारी चलती रही। भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण परेड से घंटाघर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महामंत्री हाजी सलीस, नायब शहर काजी मामूर अहमद आदि ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है। सिविल डिफेंस की ओर से सौ वार्डन को विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों के पास तैनात किया गया है।
ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय
- बगाही ईदगाह बेगमपुरवा-सुबह 8.30 बजे
- जाजमऊ ईदगाह-सुबह 8 बजे
- ईदगाह चॉदमारी-सुबह 8.30
- ईदगाह गद्दियाना-सुबह 9 बजे
- ईदगाह उस्मानपुर-सुबह 8 बजे
- ईदगाह मछरिया सुबह 8.30 बजे
- ईदगाह मसवानपुर-सुबह 8.30 बजे
- नवाबगंज ईदगाह-सुबह 8.30 बजे
- छोटी ईदगाह नई सड़क-सुबह 8 बजे
- ईदगाह सुजातगंज-सुबह 7 बजे
- ईदगाह फेथफुलगंज-सुबह 7.30 बजे
- जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली-सुबह 8 बजे और 11 बजे
- मस्जिद अहल-ए-बैत बेकनगंज-सुबह 8 बजे
- मस्जिद कुरसवां पटकापुर-सुबह 8 बजे और 11 बजे
- मकतबे इमामिया अजीतगंज बेगमपुरवा-सुबह 6.30 बजे और 8 बजे
- मस्जिद कर्बला आजम अली खां कर्नलगंज-सुबह 10 बजे
- टेनरी वाली मस्जिद (संगीत टाकीज के पास) कालपी रोड-सुबह 6.35 बजे।
नगर आयुक्त ने देखी ईदगाह की व्यवस्था